फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एक वर्ष के भीतर नादौन अस्पताल का कार्य होगा पूरा : परमार

एक वर्ष के भीतर नादौन अस्पताल का कार्य होगा पूरा : परमार

Sun, 07 Jan 2018 10:54 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
एक वर्ष के भीतर नादौन अस्पताल का कार्य होगा पूरा : परमार
नादौन(हमीरपुर)। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने रविवार को सिविल अस्पताल नादौन का औचक निरीक्षण किया। पांच जनवरी को महिलाओं के ऑपरेशन के बाद फर्श पर लेटाने वाली खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने उस पर कड़ा संज्ञान लिया है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक नादौन विजय अग्निहोत्री, उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति और सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल भी मौजूद रहीं। परमार ने अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का भी बारीकी से निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इसका कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में जाकर रोगियों से बातचीत करके अस्पताल की कार्यप्रणाली के बारे जाना। उन्होंने जिला चिकित्सा अधिकारी को नादौन अस्पताल की कमियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व नादौन विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने कहा कि हेल्थ कार्ड बनवाने का कार्य हमीरपुर में किया जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है इसलिए उपमंडल स्तर पर भी यह कार्ड बनवाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मांग की है कि नादौन अस्पताल में रोगियों की संख्या को देखते हुए अल्ट्रासांउड की सुविधा निरंतर उपलब्ध करवाई जाए। लोगों ने अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पदों को भरने की भी मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री ने उपायुक्त हमीरपुर और सीएमओ को निर्देश दिए कि शीघ्र ही बैठक बुलाकर नादौन अस्पताल की समस्याओं का हल करवाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नादौन अस्पताल के भवन का निर्माण एक वर्ष के भीतर करवाया जाएगा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नए भवन का उद्घाटन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नादौन क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज तथा बिलासपुर में एम्स के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने धन उपलब्ध करवाया है। कांग्रेस का इसमें कोई योगदान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed