फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एचआरटीसी प्रबंधन ने भेजा कैंटीन संचालक को नोटिस

एचआरटीसी प्रबंधन ने भेजा कैंटीन संचालक को नोटिस

Thu, 14 Dec 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने राजीव गांधी थाली योजना के तहत बस स्टैंड पर चल रही कैंटीन के संचालक को नियमों की अवहेलना करने पर नोटिस जारी कर दिया है। उपभोक्ताओं ने कैंटीन संचालक पर खाने की थाली के 24 रुपये की जगह 50 रुपये वसूलने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही कैंटीन के बाहर रेट लिस्ट को मिटाने की भी आरोप लगाए।
विज्ञापन

शिकायत के बाद निगम प्रबंधन ने कैंटीन संचालक पर सख्ती बरतते हुए यह कार्रवाई की है। अमर उजाला ने अपने 14 दिसंबर के अंक में उपभोक्ताओं की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया है। खबर का संज्ञान लेते हुए एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक ने क्षेत्रीय प्रबंधक से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक ने वीरवार को नोटिस जारी कर कैंटीन संचालक से जवाब मांगा है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि समय पर नोटिस का जवाब न मिलने पर कैंटीन संचालक पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही कैंटीन के बाहर बोर्ड पर रेट लिस्ट को साफ अक्षरों में अंकित करने के निर्देश दिए हैं। छह माह पूर्व प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी के हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर समेत प्रदेश के प्रमुख बस अड्डों पर राजीव गांधी थाली योजना के तहत सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध करवाने के लिए कैंटीनें खोली हैं। इन कैंटीनों पर चावल, दो चपाती और दाल समेत भोजन करने पर उपभोक्ताओं को महज 24 रुपये चुकाने हैं। लेकिन एचआरटीसी के कई कुछेक अड्डों पर कैंटीन संचालकों ने आचार संहिता का तर्क देकर मनमानी शुरू कर दी है। असल में विधानसभा चुनाव में आयोग को आपत्ति केवल राजीव गांधी से थी, जबकि 24 रुपये रेट से कोई आपत्ति नहीं। लेकिन कैंटीन संचालकों ने ग्राहकों को गुमराह करते हुए भोजन के 50 रुपये वसूलने शुरू कर दिए। जिसकी शिकायत एचआरटीसी के डिवीजनल मैनेजर और क्षेत्रीय प्रबंधक समेत अड्डा इंचार्ज के पास पहुंची है।
विज्ञापन

कैंटीन संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया है। उपभोक्ताओं से अवैध वसूली बर्दास्त नहीं होगी। कैंटीन संचालक को 24 रुपये में ही खाना उपलब्ध करवाना होगा। अगर कोई 2 चपाती और चावल से अधिक मांगता है तो इसके अलग से चार्जिज वसूल जा सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। अड्डा इंचार्ज से भी इस मामले में पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनूप राणा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed