{"_id":"5a1826024f1c1bd9798beb2c","slug":"71511532034-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफाल्टरों के 35 लाख रुपये गृहकर के रूप में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफाल्टरों के 35 लाख रुपये गृहकर के रूप में फंसे
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद के करीब 35 लाख रुपये शहर के 40 डिफाल्टरों के पास गृहकर के रूप में फंसे हैं। गृहकर न चुकाने वाले डिफाल्टरों को नगर परिषद हमीरपुर ने कई बार नोटिस भी जारी किए हैं, लेकिन डिफाल्टर हाउस टैक्स की अदायगी नहीं कर रहे हैं। नगर परिषद की सूची में करीब 40 डिफाल्टर हैं। इनमें से अधिकतर शहर के धन्नासेठ हैं। बीते एक वर्ष से इन लोगों के पास हाउस टैक्स पेंडिंग पड़ा हुआ है। नप ने इन डिफाल्टरों को हाउस टैक्स भरने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं।
इसके बाद नप प्रशासन अब डिफाल्टरों को हाउस टैक्स के बिल भेजने की प्रक्रिया में लगा हुआ है। जनवरी माह के शुरू तक नप द्वारा इन डिफाल्टरों को हाउस टैक्स के बिल भी भेज दिए जाएंगे। नगर परिषद प्रशासन ने शहर के लोगों से गृहकर भरने की अपील की है। उधर, नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि डिफाल्टरों को गृहकर भरने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। करीब 40 डिफाल्टरों के पास नगर परिषद के करीब 35 लाख रुपये हाउस टैक्स के पेंडिंग है।