{"_id":"5f43fcaa8ebc3e3d1a5b147a","slug":"7-panchayats-declared-containment-zone-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml342769782","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 पंचायतों के 7 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 पंचायतों के 7 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर जिला की 7 ग्राम पंचायतों के एक-एक वार्ड में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिलाधीश हरिकेश मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत डुग्घा के वार्ड नंबर 6 गांव डुग्घा खुर्द में मट्टनसिद्ध मंदिर के पास अमन सिंह पटियाल के घर से मोहिंद्र सिंह पटियाल के घर तक कुल तीन घरों को, ग्राम पंचायत उटपुर के वार्ड नंबर 5 गांव मढियार में केवल कश्मीर सिंह का घर और ग्राम पंचायत धलोट के वार्ड नंबर 6 गांव कल्लर पधियां में सिर्फ राकेश कुमार के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
हमीरपुर उपमंडल की ही ग्राम पंचायत टपरे के वार्ड नंबर 5 गांव नौघी (जौडू) में कोटलू-जौडू सड़क की बाईं ओर विनोद कुमार के घर से मनोज कुमार के घर तक और बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत सलौणी के वार्ड नंबर 5 में सलौणी-बिझड़ी सड़क की दाईं ओर जीत राम की दुकान से जोगिंद्र कुमार की दुकान तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत जंदड़ू के वार्ड नंबर 1 गांव थाना टिक्कर में जंगेड़ खड्ड के पास केवल गुलेर चंद का घर और ग्राम पंचायत बनाल के वार्ड नंबर 1 गांव सरोहल में किशोर चंद के घर से प्रेम चंद के घर तक का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी तथा आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी। लोगों को दूध, किराना, फल, सब्जियां, दवाइयां, रसोई गैस सिलेंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन द्वारा घर-द्वार पर ही की जाएगी। इन क्षेत्रों में आगामी आदेशों तक कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही पैदल अथवा वाहन से यात्रा कर सकेगा। न तो इधर-उधर घूमेगा और न ही सड़क पर या किसी सार्वजनिक स्थल पर खड़ा हो सकेगा।