फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   7.43 crore sencation for road

गौना-करौर-बसारल-जसोह सड़क को किया जाएगा चकाचक

Sun, 19 Jul 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि मान पुल से गौना-करौर-बसारल होते हुए जसोह तक सड़क को पक्का किया जाएगा। इस सड़क को अपग्रेड करने के लिए 7.43 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है। लोगों को परिवहन और यातायात की उच्चस्तरीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए इस सड़क को स्तरोन्नत किया जा रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि मान पुल से लेकर भलूं, गौना, करौर, बसारल से होते हुए जसोह तक साढ़े आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर कार्य शुरू होगा। इसमें पांच पंचायतों के दो दर्जन गांवों की दस हजार की आबादी को सीधे तौर पर लाभ होगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित होने वाले इस कार्य का टेंडर आवंटित कर दिया गया है। गौना पंचायत के प्रधान अमी चंद, उपप्रधान ब्रह्म दास, भदरोल पंचायत की प्रधान अनीता कुमारी, उपप्रधान बसारल अरुण कुमार, बूथ अध्यक्ष हंसराज, महिला मोर्चा से किरण बाला, पिंकी धीमान, सरिता करौर, जगदीश डोगरा, जिला परिषद के उपाध्यक्ष चौधरी चंदू लाल, कमल किशोर बेदी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी से रेखा बेदी, रमन, ग्राम केंद्र अध्यक्ष डॉ. निर्दोष, भाजपा के मीडिया प्रभारी अजमेल वर्मा, मंजीत ठाकुर, एससी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश चंद, ग्राम केंद्र अध्यक्ष सुनील कुमार सोनू और विनोद कुमार आदि नेे इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed