फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   67 infected, including 35 students of JNV Dungri, two died

जेएनवी डुंगरी के 35 विद्यार्थियों समेत 67 संक्रमित, दो की मौत

Fri, 08 Oct 2021 08:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
67 infected, including 35 students of JNV Dungri, two died
67 infected, including 35 students of JNV Dungri, two died
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के 35 विद्यार्थियों समेत जिले में 67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, आरटीपीसीआर में कोई मामला संक्रमित नहीं पाया गया है। जेएनवी डुंगरी में वीरवार को 12 विद्यार्थी संक्रमित पाए जाने के बाद यहां संक्रमण फैला है। एहतियातन तौर पर लिए गए सैंपलों में 35 विद्यार्थी संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

वहीं, भोरंज के उखल और कड़ोहता गांव के दो वृद्धों की मौत हो गई है। हालांकि, कड़ोहता गांव के वृद्ध की मौत वीरवार को हो गई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में यह शुक्रवार को दर्ज हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 706 सैंपल लिए गए, जिनमें से 67 पॉजिटिव निकले। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने और लक्षण दिखने पर जांच करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed