फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   65 varieties of medicinal plants including vermillion will be available in Herbal Garden Neri.

Hamirpur (Himachal) News: हर्बल गार्डन नेरी में मिलेंगे सिंदुर समेत 65 किस्म के औषधीय पौधे

Fri, 12 Jul 2024 02:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
अधिकतर पौधों के दाम 10 से 50 रुपये निधार्रित, गार्डन में बिक्री शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। नेरी में किसानों को बरसात के मौसम में 65 विभिन्न किस्म के हर्बल पौधे सस्ते दामों पर मिलेंगे। पौधों की बिक्री शुरू कर दी गई है। अधिकतर पौधों की कीमत 10 से 50 रुपये के बीच में है। प्रदेश के लोग हर्बल खेती कर अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकते हैं। कोरोना महामारी के बाद देशभर में हर्बल खेती का महत्व बढ़ा है। कई किस्म के औषधीय पौधों की पनीरी तैयार करने का प्रयास विभाग की ओर से किया जा रहा है। कोरोना के बाद लोगों का आयुर्वेदिक औषधियां के प्रति विश्वास बढ़ा है। इंसुलिन, रुद्राक्ष के अलावा तेजपत्ता और नागकेसर जैसे औषधीय पौधे उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों में लाभकारी है। सर्पगंधा एक औषधीय पौधा है। इसकी खेती के लिए समंदर तल से 1,800 मीटर से कम की ऊंचाई अनुकूल है। हिमाचल प्रदेश में यह पौधा बिलासपुर, कुल्लू, सोलन, कांगड़ा और हमीरपुर जिले में उगाया जा सकता है। इसका औषधीय उपयोग किया जाता है जो मानसिक उत्तेजना जैसी बीमारियों में बहुत लाभकारी है। इसका उपयोग औषधि के तरह चूर्ण में 2 से 3 ग्राम सुबह और शाम, खाना खाने के बाद ताजे पानी के साथ लिया जा सकता है।


सिंदूर के पौधे के फायदे

सिंदूर के पौधे के कई फायदे हैं। इस पौधे की छाल को जख्मों पर लगाया जा सकता है। सनातन संस्कृति में पूजन विधि में इसका इस्तेमाल होता है। जबकि खाद्य उद्योग में इसका प्रयोग हो रहा है। इसके अलावा साज सज्जा के लिए सिंदूर का इस्तेमाल बड़े स्तर पर किया जाता है।
विज्ञापन



उपलब्ध पौधे और दाम

इस बार कस्तूरी भिंडी का पौधा 10, शिकाकाई प्रति पौधा 30, बिल 30, जंगली प्याज 20, धृतकुमारी 10, कालमेघ 10, विधारा 40, काकतुंडी 10, शतावरी 15, नीम 30, ब्राह्मी 10, पुनर्नवा 20, अक 20, सदाबहार 20, ज्योतिषमति 30, मंडूकपरनी 10, तेजपत्ता 30, अपराजिता 10, इंसुलिन 50, नींबू ग्रास 10, हडजोड़ 30, महेंद्र 20, मंगरा 10, रुद्राक्ष 300 प्रति पौधा, पांच प्रकार के तुलसी के पौधे 10, ब्ला 20, गंभारी 30, फालसा 40, चमेली 20, मेहंदी 40, पुदीना 10, नागकेसर 40, लाजवंती 10, सुरंजन 20, पारिजात 40, मग पिपली 20, बकुची 10, सर्पगंधा 30, रोजमेरी 30, चंदन 50, रीठा, 20, अशोक 40, अकरकरा 10, मधु पत्री 20, जामुन 20, अर्जुन 20, भेड़ा 20, हरड़ 20, गिलोये 10, बनफसा 10 रुपये, अश्वगंधा प्रतिपदा 20, सिंदूर 50, पलाश 40 रुपये प्रति पौधे के हिसाब उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

हर्बल गार्डन नेरी के उद्यान प्रभारी डॉ. कमल भारद्वाज ने कहा कि औषधीय पौधों की बिक्री के साथ-साथ लोगों को पौधारोपण की तकनीक के बारे में भी पूरी तरह से समझाया जा रहा है ताकि पौधारोपण के बाद सफलता दर अधिक से अधिक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed