फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   65 people corona positive, patients increased in 48 hours

65 लोग कोरोना पॉजिटिव, 48 घंटे में बढ़े मरीज

Tue, 30 Mar 2021 07:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
65 people corona positive, patients increased in 48 hours
हमीरपुर बस अड्डा पर बसों का इंतजार करते लोग, कइयों ने मास्क भी नहीं लगाया। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में पिछले 48 घंटे में 65 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 28 लोग सोमवार को जबकि 37 मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को कुल 28 में से आरटी पीसीआर में 22 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक महिला सहित दो, लंगवान और टिक्कर में एक-एक महिला तथा हमीरपुर शहर और सुजानपुर क्षेत्र के चौरी गांव से एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आरटी पीसीआर टेस्ट में चंबोह गांव के एक पुरुष और महिला, गनोह गांव की महिला, भालट व मसलाना कलां गांव में एक-एक पुरुष, बल्याह क्षेत्र के कसवाड़ गांव में तीन महिलाएं, हरमा गांव में एक पुरुष, जजरी गांव में एक महिला, हमीरपुर के कृष्णानगर वार्ड में एक पुरुष, ककरू गांव में एक महिला, हिम्मर के पंजोत गांव में दो महिलाएं एवं एक पुरुष, नौलक्खा में एक पुरुष, झरयानी में एक महिला, लाहड़ में दो महिलाओं सहित तीन तथा अन्य क्षेत्रों से दो और लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। जिले में मंगलवार को आरटीपीसीआर टेस्ट में 13 और रैपिड एंटीजन में 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमित पाए गए लोगों में गांव घिरथेड़ी ब्राह्मणा की 65, 39 और 41 वर्षीय तीन महिलाएं, रंगस के गांव जंदली राजपूतां की दो महिलाएं और एक लड़की, रैल क्षेत्र के गांव गरडूं की 40 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवती और 25 वर्षीय युवक, कलूर क्षेत्र के गांव मोवालाघाट का 46 वर्षीय व्यक्ति और 14 वर्षीय लड़का, भोरंज के गांव दलालड़ का दो वर्षीय बच्चा और बड़सर के बल्याह क्षेत्र के गांव कसवाड़ का 26 वर्षीय युवक शामिल है।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए लोगों में नालटी क्षेत्र के गांव रोपा के 48 और 49 वर्षीय दो व्यक्ति, दड़ूही का 54 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर सात भोटा का 47 वर्षीय व्यक्ति और 46 वर्षीय महिला, गलोड़ क्षेत्र के गांव डगोह का 57 वर्षीय व्यक्ति और 25 वर्षीय युवक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी हमीरपुर की 39 वर्षीय महिला और नौ वर्षीय लड़की, डुग्घा का 49 वर्षीय व्यक्ति और इसी क्षेत्र के गांव पंजाहली का 60 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के गांव सोहारीं के दो लोग, बराड़ा की 52 वर्षीय महिला, टौणी देवी के गांव कोहलवीं की 43 वर्षीय महिला, हरसौर का 30 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर में कार्यरत 39 वर्षीय व्यक्ति, झिरालड़ी क्षेत्र के गांव चीक का एक व्यक्ति, घंगोट की 40 वर्षीय महिला और धनेटा क्षेत्र के गांव गलोल की 52 वर्षीय महिला शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज हमीरपुर में भी चार लोग जिनमें 28 वर्षीय महिला, 71 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 85 वर्षीय बुजुर्ग और 62 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ डा. अर्चना सोनी ने लोगों से एहतियात बरतने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed