फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   62 buses did not run...passengers kept wandering, had to reach home by auto and taxi

Hamirpur (Himachal) News: नहीं चलीं 62 बसें...भटकते रहे यात्री, ऑटो और टैक्सी से पहुंचना पड़ा घर

Tue, 12 Dec 2023 11:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:37 AM IST
विज्ञापन
62 buses did not run...passengers kept wandering, had to reach home by auto and taxi
बस अड्डा हमीरपुर में बसों का इंतजार करते लोग। संवाद
समय : सुबह के 11:00 बजे
विज्ञापन

स्थान : बस अड्डा हमीरपुर
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर में महज दो सरकारी बसें थी, वे भी लंबे रूट कीं। लोकल रूट के लिए कोई भी बस काउंटर पर नहीं लगी थी। लोग बसों के इंतजार में इधर-उधर भटक रहे हैं। कुछ लोग फोन पर अपने परिजनों को बस न मिलने की परेशानी बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऑटो और टैक्सी के दाम तय कर रहे हैं। बस अड्डे पर कर्मचारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के धर्मशाला में सोमवार को एक साल के जश्न के एचआरटीसी डिपो हमीरपुर की 62 एचआरटीसी बसों में लोग धर्मशाला के लिए गए थे। इस दौरान स्थानीय लोग निजी बसों और अपने निजी वाहनों का सहारा लेकर अपने अपने गंतव्य तक पहुंचे।
समय : दोपहर 12:15 बजे
लोग सरकारी बसों का इंतजार करते हुए बस अड्डा परिसर में बैठे हैं। कुछ लोग सुबह से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लोकल रूट की कोई भी बस काउंटर पर नहीं है।
विज्ञापन

समय : दोपहर 2:00 बजे
हमीरपुर बस अड्डे पर दो सरकारी बसें लगीं हैं। हालांकि वे लंबे रूट की बसें हैं। यात्री चालक और परिचालक से पूछताछ कर रहे हैं कि उनके लोकल रूट के लिए कोई बस मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

147 की जगह 85 रूट पर ही दौड़ीं बसें
एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के 147 लोकल बस रूट चलते हैं, लेकिन सोमवार को महज 85 बस रूटों पर ही बसें चलाई गईं। जिस कारण स्कूल, कॉलेज, कार्यालय जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

62 एचआरटीसी बसों में लोग धर्मशाला के लिए गए। इस कारण लोकल रूट बंद रहे। सुबह से लोगों को सुचारू बस सुविधा मिलेगी।
राजकुमार पाठक, डीडीएम,एचआरटीसी






पुरुषोत्तम दास ने कहा कि पटलांदर के लिए पहले से ही कम बसें हैं। ऐसे में लोकल सभी रूट बंद कर दिए गए हैं। जिस कारण दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।





यात्री जोंडु राम और सीता देवी ने कहा कि उन्हें कालाअंब जाना है, लेकिन डेढ़ घंटे से कोई भी सरकारी बस नहीं मिली। अब निजी बस का इंतजार है। सरकारी बस में महिलाओं का आधा किराया लगता है, लेकिन बस न होने के कारण अब निजी बस में पूरा किराया देना पड़ रहा है।




फलातु राम ने कहा कि लोहाखर जाना है, लेकिन बस नहीं है। ऐसे में घर से ही परिजनों को बुलाया है। बस अड्डा में काफी देर तक बसों का इंतजार किया, लेकिन बस नहीं मिली। ऐसे में वे टैक्सी करके घर गए।



प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें पांडवी जाना है। दो घंटे सरकारी बस का इंतजार करने के बावजूद भी बस नहीं मिली। ऐसे में निजी बस में घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed