Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भौंखर में आग की भेंट चढ़े रिहायशी मकान के तीन कमरे

भौंखर में आग की भेंट चढ़े रिहायशी मकान के तीन कमरे

Sun, 12 May 2019 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही आग लगने की घटनाओं में वृद्धि होना शुरू हो गई है। रविवार को उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत भौंखर के भौंखर गांव में रिहायशी स्लेटपोश मकान के तीन कमरे आग की भेंट चढ़ गए। कमरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 25000 रुपये फौरी राहत प्रदान की है। तुलसी राम पुत्र श्यामा निवासी भौंखर के तीन कमरों में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लग गई। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। आग लगने के समय मकान में एक वृद्ध व्यक्ति ही मौजूद था। घर के बाकी सदस्य खेत में कार्य करने गए हुए थे। घर की छतों से आग की लपटें देख आस-पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया और घर के अंदर मौजूद 101 साल के वृद्ध को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सभी लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक सब कुछ राख हो गया था। आग लगने की सूचना पंचायत प्रधान ने अग्निशमन विभाग को दी, लेकिन जब अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची तो सब कुछ जल चुका था। पीड़ित परिवार बीपीएल से संबंधित है। इस अग्निकांड में घर के अंदर रखा सारा सामान, गहने, कपड़े और राशन जल गया है। भौंखर पंचायत के प्रधान रणजीत सिंह ने कहा कि परिवार बीपीएल से संबंधित है। परिवार के सदस्यों के रहने का पड़ोस के घर में इंतजाम कर दिया है। पीड़ित परिवार को स्थानीय डिपो से राशन भी उपलब्ध करवा दिया गया। वहीं, भोरंज गैस एजेंसी के मालिक अजय कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को गैस कनेक्शन भी दे दिया गया है। उधर, भोरंज के तहसीलदार दीनानाथ ने कहा कि पीड़ित परिवार को 25000 रुपये फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। संबंधित पटवारी को अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed