फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मोदी सरकार के नेतृत्व में देश हर जख्म का बदला लेने में सक्षम : अनुराग

मोदी सरकार के नेतृत्व में देश हर जख्म का बदला लेने में सक्षम : अनुराग

Wed, 10 Apr 2019 11:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की सासन पंचायत में बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में निवर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर जख्म का बदला लेने में सक्षम है। भारत की सशक्त विदेश नीति के आगे चीन को हार माननी पड़ी और डोकलाम से अपनी सेना हटानी पड़ी। उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक के जरिये मोदी सरकार ने दुश्मन देश में घुस कर उसे सबक सिखाया है। पहले दुनिया में दो ही देश थे जो अपने जवानों के खून का बदला लेते थे, एक अमेरिका और दूसरा इजरायल। इन देशों की सूची में भारत का नाम दर्ज कराने का काम मोदी सरकार ने किया है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी देश को कमजोर करने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है। पहले सर्जिकल स्ट्राइक, फिर एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करने के बाद अब कांग्रेस पार्टी देशद्रोह और अफस्पा कानून को हटाने की बात कह रही है। कांग्रेस पार्टी देशद्रोह कानून खत्म कर राष्ट्रविरोधी ताकतों के हाथ मजबूत करने के लिए लालायित है। इस मौके पर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी प्रवीण शर्मा, विजय पाल सोहरू, नरेंद्र अत्री, अजय शर्मा, अंकुश दत्त शर्मा, सुरेश सोनी, नवीन शर्मा, बलदेव धीमान, सतीश कंबल, दिलीप चौधरी, हरीश शर्मा, सुनीता सोनी, राखी, नीना कुमारी, अभयवीर लवली, अजय रिंटू, विशाल पठानिया, जग सिंह ठाकुर, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed