{"_id":"5c4366aabdec2273ab6061d9","slug":"61547921066-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत परिवहन कर्मचारियों की तीन साल से लटकी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत परिवहन कर्मचारियों की तीन साल से लटकी पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले समेत प्रदेश भर के दर्जनों सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों की पेंशन और वित्तीय भत्ते करीब तीन सालों से लटके पड़े हैं। जिले में करीब तीन दर्जन ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जिन्हें वर्ष 2016 से पेंशन और अन्य भत्ते नहीं मिले हैं। ऐसे में इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परिवार के भरण पोषण के साथ खुद का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा जिले में स्वर्ग सिधार गए करीब आधा दर्जन कर्मचारियों की पेंशन और वित्तीय भत्ते भी लटके हुए हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को करीब तीन सालों से पेंशन न मिलने के कारण उनमें परिवहन निगम के प्रति खासा रोष है। इन कर्मचारियों ने कई बार पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों को जारी करने की मांग की है लेकिन, विभाग ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया है।
जिले के करीब तीन दर्जन कर्मचारियों की पेंशन और अन्य भत्तों के रूप में परिवहन निगम के पास करीब तीन करोड़ रुपये पेंडिंग पड़े हैं। ऐसे में निगम के पास कर्मचारियों की देनदारी बढ़ रही है। वर्ष 2019 तक भी कर्मचारियों को 2016 की पेंशन नहीं मिली है। ऐसे में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
निगम के उच्चाधिकारियों को करवाया अवगत : विवेक
आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि पूरे प्रदेश में ऐसे कई कर्मचारी हैं जिनकी पेंशन रुकी हुई है। इस पर शिमला से विचार-विमर्श चल रहा है। कर्मचारियों की मांगों से निगम के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।