{"_id":"5bd34cbdbdec2269a00acc5e","slug":"61540574397-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ूनियन ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ूनियन ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की उठाई मांग
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की बैठक शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा की अध्यक्षता में नादौन में हुई। इसमें नई पेंशन स्कीम को रद्द करने और पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग की गई। बैठक में नई पेंशन स्कीम के विरोध में सांसद के आवास के बाहर 28 अक्तूबर को होने वाले धरने का समर्थन किया गया और निर्णय लिया गया कि नई पेंशन स्कीम से संबंधित सभी बिजली कर्मचारी भी इस आंदोलन में शामिल होंगे।
बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार से स्थायी नीति बनाने और भविष्य के लिए आउटसोर्स प्रथा को बंद करने की मांग की गई। आउटसोर्स की जगह मस्टर रोल प्रथा शुरू करने की मांग की गई ताकि, कर्मचारियों को कम से कम सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी प्राप्त हो सके और कर्मचारियों का शोषण न हो सके। यूनियन ने बोर्ड प्रबंधकों से पीवीसी वायर, सिंगल फेस एनर्जी मीटर, फ्यूज वायर, ब्लैक टेप आदि सामान मुहैया करवाए जाने की भी मांग की है। बैठक में नादौन इकाई के प्रधान विपन कुमार शर्मा, सचिव पंकज परमार और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।