{"_id":"5bc4d1d6bdec2269377f67fd","slug":"61539625430-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस से सड़क पर गिरी छात्रा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस से सड़क पर गिरी छात्रा, घायल
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के बिझड़ी स्थित मंडी चौक पर सोमवार सुबह बस में चढ़ते समय बस के अचानक चलने से एक छात्रा सड़क पर गिरकर घायल हो गई। निजी बस चालक ने छात्रा के सड़क पर गिरने के बाद भी बस नहीं रोकी और न ही परिचालक ने उसे रोकने के लिए कहा। छात्रा के गिरने के बाद चाल-परिचालक दोनों बस को रूट पर ले गए। लोगों के अनुसार इस बस में रोजाना ही ओवरलोडिंग होती है। इस कारण सवारियां दरवाजे तक खड़ी रहती हैं।
इससे हादसों का खतरा बना रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि छात्रा के गिरने के बावजूद परिचालक की ओर से बस को नहीं रुकवाया गया और न ही घायल छात्रा की मरहम पट्टी करवाई गई। उपस्थित लोगों ने छात्रा को सीएचसी बिझड़ी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डा. अनुकृति ने घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार दिया। उन्होंने कहा कि लड़की को बस से सड़क पर गिरने के कारण हल्की चोटें आई हैं। किसी गंभीर इंजरी की आशंका नहीं है। स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने की मांग की। उधर, पुलिस चौकी बिझड़ी के प्रभारी राजिंद्र सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी लेकिन, दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया है।