फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गांधी चौक में फूंका पुतला, सीआईडी को नहीं लगी भनक

गांधी चौक में फूंका पुतला, सीआईडी को नहीं लगी भनक

Thu, 02 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने वीरवार को गांधी चौक हमीरपुर में सरेआम प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका लेकिन इस घटनाक्रम की सीआईडी समेत अन्य खुुफिया एजेंसियों को भनक तक नहीं लग पाई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला चला चुके थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आसानी से देश के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। एसएचओ हमीरपुर मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह न करते जलते हुए पुतले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से छीन कर बुझाने का प्रयास किया। खुफिया एजेंसियों के द्वारा समय पर उचित सूचना न मिलने के चलते पुतला आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

पुतला जलाने के बाद कांग्रेस कमेटी ने राफेल डील के खिलाफ जिला मुख्यालय हमीरपुर के गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए रोष रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर की अगुवाई में जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को राफेल डील पर पुनर्विचार करने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, सुनील शर्मा बिट्टू, राम चंद पठानिया, पृथ्वी चंद, राजीव लाल मेयर, विपन डढवालिया, राजिंद्र वर्मा, अजय शर्मा, मनोज शर्मा, सुमन भारती, मदन लाल कौंडल, राज धीमान, विवेक कटोच, राजेश ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, अश्वनी शर्मा, सुरेश ठाकुर, सुमन अटवाल, संगीता कुमारी, राकेश रानी वर्मा, चमेल सिंह, राजीव राणा, संगीता कटोच, ज्योति खन्ना, अमरदीप राणा, नरेश लखनपाल, अंशुल, छिंदी, विक्रम शर्मा, कमलजीत, प्रीतम चंद, अनीता वर्मा, केसी भाटिया, होशियार सिंह, मदन चौहान, पंकज, संजीव शर्मा आदि अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed