{"_id":"5b61f2bd4f1c1bc6508b80df","slug":"61533145789-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साक्षात्कार आठ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साक्षात्कार आठ को
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की तीन पंचायतों में रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पदों के लिए साक्षात्कार आठ अगस्त को उपमंडलाधिकारी नादौन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी जीतराम धीमान ने बताया कि विकास खंड की बटरान पंचायत और सपड़ोह पंचायत के चलेटा गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद और फाहल पंचायत के टिहरी गांव में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद रिक्त है। इसके लिए साक्षात्कार होना है। उन्होंने बताया कि आवेदकों को 6 अगस्त सायं पांच बजे तक अपने आवश्यक दस्तावेज बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विभाग के नादौन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन