फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   घेराव का मुंहतोड़ जवाब देगा युवा मोर्चा : अध्यक्ष

घेराव का मुंहतोड़ जवाब देगा युवा मोर्चा : अध्यक्ष

Tue, 03 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, महामंत्री अजय रिन्टू, सचिव जग सिंह, सदस्य मुकुल, बंटू और जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने कहा कि भाजयुमो युवा कांग्रेस के हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से करवाए कार्य स्वयं बोल रहे हैं, उन्हें कांग्रेस को जवाब देने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि युकां की ओर से 5 जुलाई को हिसाब दो सांसद कार्यक्रम के तहत समीरपुर में सांसद के घर का घेराव करने के कार्यक्रम का भाजपा युवा मोर्चा मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस सांसद से उनकी कारगुजारी का हिसाब मांग रही है तो पहले वे अपनी पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रुके विकास कार्यों और सरकार की नाकामियों के संदर्भ में जनता को स्थिति स्पष्ट करें। उसके उपरांत टीका टिप्पणी करें। भाजयुमो ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने युवाओं को शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उचित प्लेटफार्म प्रदान किया है एवं वर्तमान में कई योजनाएं कार्यरत हैं। सांसद की ओर से ग्रामीण स्तर से खिलाड़ियों के उत्थान को सांसद स्टार खेल महाकुंभ का आयोजन अद्वितीय है और स्कूली बच्चों को परीक्षा में अव्वल आने पर भारत दर्शन करवाने की योजना भी अपने आप में एक मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed