फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला में साढ़े पांच हजार परिवार बिना गैस कनेक्शन

जिला में साढ़े पांच हजार परिवार बिना गैस कनेक्शन

Fri, 29 Jun 2018 10:55 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
जिला में साढ़े पांच हजार परिवार बिना गैस कनेक्शन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में साढ़े पांच हजार से अधिक परिवार अभी तक चूल्हे पर खाना पका रहे हैं। पंचायत के सर्वे में यह खुलासा हुआ है। जिला की 229 पंचायतों ने अपने स्तर पर बिना गैस कनेक्शन वाले 5658 परिवारों का चयन कर इनके नाम इस योजना के तहत खाद्य आपूर्ति विभाग को भेजे हैं। इनमें से केवल 1392 परिवारों ने ही अभी तक इस योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने के लिए पंचायत में आवेदन किया है। जिला की 95 पंचायतों में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। जबकि 134 पंचायतों में अभी यह प्रक्रिया चली हुई है। इस योजना के तहत प्रदेशभर के ऐसे परिवारों को गैस कनेक्शन मिलेंगे, जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं हैं। इसके लिए पहले पंचायत ने अपने स्तर पर नाम चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन

जिला की पंचायतों ने अपने अपने क्षेत्र के 5658 नाम चिन्हित किए हैं। इनमें से 1392 ने आवेदन किया है। हालांकि आवेदनकर्ता परिवारों में अधिकतर परिवार ऐसे होंगे जिनके पास गैस कनेक्शन मौजूद हैं। इसके लिए विभाग ने भरवाए गए आवेदन फार्म पर संबंधित परिवार का राशन कार्ड, सदस्यों के आधार कार्ड सहित अन्य डिटेल ली है। इससे पता चल जाएगा कि कितने परिवारों के पास गैस कनेक्शन मौजूद हैं और कितनों के पास नहीं। आवेदनकर्ताओं की जानकारी लेने के बाद विभाग छानबीन करेगा। जिन परिवारों के पास गैस कनेक्शन नहीं होंगे, उन्हें दस दिनों के भीतर गैस कनेक्शन मिलेगा। वहीं अगर कई परिवार अभी तक आवेदन करने से वंचित रह गए हों तो वह भी अपने आवेदन जल्द से जल्द कर सकते हैं। डीएफएससी हमीरपुर शिव राम राही का कहना है कि अभी तक 1392 परिवारों के आवदेन गृहिणी सुविधा योजना के तहत आए हैं। जांच करने के बाद पात्र परिवारों को दस दिन के भीतर गैस कनेक्शन दे दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed