{"_id":"5b1033094f1c1ba46e8b59ce","slug":"61527788297-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से सरकार भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से सरकार भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की
Updated Thu, 31 May 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के झलाण गांव निवासी समाजसेवी रणजीत जीतू ने गांव के तीन लोगों पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत एसडीएम नादौन से की है। उन्होंने एसडीएम से सरकारी भूमि को जनहित में कब्जा मुक्त करवाने की मांग की है।
एसडीएम द्वारा इस शिकायत को नायब तहसीलदार नादौन को भेजने के बाद नायब तहसीलदार ने संबंधित पटवारी से इसकी विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। एसडीएम को दी शिकायत में जीतू ने कहा है कि पटवार सर्कल झलाण में तीन लोगों ने इस भूमि पर दुकानें मकान तथा शौचालय आदि बनाकर अवैध कब्जा कर रखा है। एक रास्ता जो सरकारी भूमि पर है, दुकानदारों ने इसे अपनी गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल बना रखा है। एसडीएम दिलेराम धीमान ने बताया कि उन्हें सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई है। इस शिकायत को नायब तहसीलदार को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। नायब तहसीलदार मनोहर लाल ने बताया कि हल्का पटवारी को मौका पर जाकर पूरी रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।