फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जंगल की आग घर तक पहुंची, मकान जला

जंगल की आग घर तक पहुंची, मकान जला

Wed, 23 May 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
जंगल की आग घर तक पहुंची, मकान जला
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में बुधवार को सबसे गर्म दिन होने के साथ दकमल विभाग के लिए भी खूब कसरत करवाने वाला रहा। एक ही दिन में करीब आधा दर्जन से अधिक विभिन्न जगहों पर आग के मामले सामने आए। दमकल विभाग के कार्यालय में दिन भर घंटियां बजती रहीं और विभाग के कर्मचारी आग बुझाते रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अमरोह के साथ गांव मूहल में जंगल की आग हरि चंद पुत्र भाग सिंह के घर पहुंच गई। जिससे मकान की छत और कमरों के भीतर रखा सामान जलकर राख हो गया। विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं जंगल की आग के कारण बजूरी स्थित पेट्रोल पंप भी बड़ी मुश्किल से बच पाया। पेट्रोल पंप के आसपास दहकते जंगल के कारण पेट्रोल पंप का स्टाफ भयभीत हो गया था। लेकिन दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार को मूहल, बजूरी, पनियाला, मट्टनसिद्ध और डांग क्वाली के जंगलों में भीषण आग के कारण लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई। उधर, फायर अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि बुधवार को आधा दर्जन से अधिक जगहों पर आग से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed