{"_id":"5adb6fdb4f1c1b63098b5b44","slug":"61524330459-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीरों को बीपीएल सूची में डालने पर बिफरे पंचायत प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीरों को बीपीएल सूची में डालने पर बिफरे पंचायत प्रधान
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत मुंडखर में हुई ग्राम सभा विवादों के घेरे में है। बीपीएल सूची में साधन संपन्न लोगों को शामिल करने का पंचायत प्रधान ने विरोध किया है। पंचायत की ग्राम सभा की कार्यवाही पर पंचायत प्रधान द्वारा हस्ताक्षर न करने पर कार्यवाही छह दिन बीतने के बाद भी समाप्त नहीं हुई है। पंचायत की ग्राम सभा की बैठक बीते 15 अप्रैल को हुई है। इस ग्राम सभा में करीब 360 ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत में 133 बीपीएल परिवार हैं। इनमें 21 लोगों के नाम डाले जाने हैं। सरकार के आदेशों पर 125 लोगों ने बीपीएल परिवारों के खिलाफ आवेदन किया था। जिसका घर जाकर कमेटी द्वारा सर्वे किया गया है। सर्वे में काफी लोग अपात्र पाए गए। पंचायत की ग्राम सभा में केवल 59 लोगों पर ही सहमति हो पाई है।
पंचायत प्रधान ने अपात्र लोगों के नाम बीपीएल में डालने पर रोष जताया है। प्रधान ग्राम सभा की अनुमति से ही पात्र लोगों को बीपीएल में डालने की मांग कर रहे हैं। वही पंचायत सचिव का कहना है ग्राम सभा की कार्यवाही पर पर्यवेक्षक ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। प्रधान ने कार्यवाही पर हस्ताक्षर नहीं किए गए। भोरंज बीडीओ को इस बारे सोमवार को बताया जाएगा। बीडीओ भोरंज कीर्ति चंदेल का कहना है कि इस बारे कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं पंचायत प्रधान का कहना है कि बीपीएल सर्वे ठीक ढंग से न होने की वजह से सर्वे में अमीर लोगों को बीपीएल में लिया गया है। जो कि न्यायसंगत नहीं है। ग्राम सभा में उपस्थित लोगों ने भी काफी विरोध किया है। जब तक सर्वे दोबारा नहीं किया जाता है और गरीब लोगों को बीपीएल में नहीं डाला जाएगा।