फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   क्रिसमस ट्री सजाओ प्रतियोगिता में पटेल सदन प्रथम

क्रिसमस ट्री सजाओ प्रतियोगिता में पटेल सदन प्रथम

Sat, 23 Dec 2017 11:00 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस ट्री सजाओ प्रतियोगिता में पटेल सदन प्रथम
हमीरपुर। जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इनमें गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर में क्रिसमस के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाकर प्रदर्शन किया गया। शिवांश, कृतिका, हर्षिता, गोमशी, काशवी ने पेंटिंग बनाई तथा पेंटिंग बनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने तथा प्रेम व भाईचारे को बनाए रखने पर रहा। प्रधानाचार्य रविंद्र पुरी ने सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर में भी क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य राजेश कौशल ने सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। हमीरपुर पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

वहीं एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर ने क्रिसमस के त्योहार पर सबको हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शीतल मॉडल उच्च स्कूल धनेटा मेें भी क्रिसमस मनाया गया। इस मौके बच्चों को मिठाइयां भी बांटी गईं। ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर में क्रिसमस डे पर बच्चों ने जिंगल बैल गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। त्रिशा पब्लिक स्कूल में क्रिसमस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

डीएवी स्कूल भड़ोली में क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आरएस राणा ने की। क्रिसमस ट्री सजाओ प्रतियोगिता में पटेल सदन प्रथम स्थान पर रहा। वहीं गांधी सदन दूसरे स्थान पर रहा। प्रतिभागियों में नंदिनी, रितेश, अथर्व, माही, वंशिका, दिव्या, आंचल, गिल, मयंक, यस्मिन, अशिना को ईनाम देकर स मानित किया गया। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर और विकास नगर मे भी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। गीतांजली पब्लिक स्कूल धनेटा, एसवीएन इंटरनेशनल स्कूल तरक्वाड़ी, मोनाल पब्लिक स्कूल नादौन में क्रिसमस पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed