फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   6068 students gave science examination at 147 examination centers

147 परीक्षा केंद्रों पर 6068 विद्यार्थियों ने दी विज्ञान की परीक्षा

Sun, 27 Mar 2022 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
6068 students gave science examination at 147 examination centers
बाल स्कूल हमीरपुर से परीक्षा देकर आते विद्यार्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा की टर्म टू की वार्षिक परीक्षाओं के पहले दिन शनिवार को हमीरपुर जिले से 6068 विद्यार्थियों ने विज्ञान की परीक्षा दी। सभी विद्यार्थियों ने सुबह करीब 8:30 पर स्कूल पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। अन्य कक्षाओं की भांति दसवीं कक्षा के छात्रों को भी कोरोना नियमों का पालन करते हुए परीक्षा हाल में बैठाया गया। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 13 अप्रैल तक सुचारु रूप से चलेंगी।
विज्ञापन

वहीं 28 मार्च, सोमवार क ो विद्यार्थी हिंदी की परीक्षा देंगे। इसी संदर्भ में उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबरजीत चंद्र ने बताया कि कि जिलाभर के सभी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं पहले से चली हुई हैं। जिलाभर में 521 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। इनमें से 147 परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं। वहीं, जिलाभर के स्कूलों में निजी स्कूलों सहित करीब दसवीं कक्षा के 6068 विद्यार्थियों ने विज्ञान की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र में सर्दी, बुखार, जुकाम जैसे लक्षण नहीं पाए गए। परीक्षाओं से पहले स्कूलों में कोरोना नियमों का पालन करने आदेश जारी कर दिए गए थे। और वर्तमान में परीक्षाओं के दौरान कोरोना नियमों का पालन पूरी तरह किया जा रहा है। बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को वैक्सीन की दोनों डोज भी लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed