Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   6 positive

मृत महिला के छह परिवार सदस्य संक्रमित, ग्रामीणों की बढ़ी चिंताएं

Thu, 03 Sep 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
गारली (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में 28 अगस्त को कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद अब बुधवार देर रात महिला के परिवार के छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें मृत महिला का पति, बेटा, सास, बहन और दो बच्चे शामिल हैं। सभी को हमीरपुर स्थित कोविड केयर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

टौणीदेवी क्षेत्र में ही अभी तक 19 प्राथमिक संपर्कों का खुलासा हो चुका है। बता दें कि 19 अगस्त को यह महिला बद्दी से अपने ससुराल टौणी देवी क्षेत्र के एक गांव लौटी थी। 26 अगस्त को महिला अपने मायके बड़सर उपमंडल की भकरेड़ी पंचायत में आई, यहां उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। महिला ने बड़सर उपमंडल के एक निजी क्लीनिक से दवाई ली, लेकिन तबीयत और बिगड़ने के कारण 28 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे महिला को उसके परिजन बड़सर अस्पताल ले आए। यहां महिला की सांस में दिक्कत की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद मृत महिला के सैंपल लिए गए। 30 अगस्त रविवार को मृत महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। मृत महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उनके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए, जिनमें छह लोग संक्रमित पए गए। निजी क्लीनिक के कंपांउडर का भी सैंपल लिया गया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मृत महिला के ससुराल टोणी देवी के वार्ड नंबर 2 को भी कंटेनमेंट जोन में घोषित किया गया है। मृत महिला 19 से 26 अगस्त तक यहां अपने गांव में रही थी। महिला के पति और बेटे के पॉजिटिव आने से गांव में चिंताएं और बढ़ गई हैं। इनके प्राथमिक संपर्कों की सूची काफी लंबी हो सकती है। इस संदर्भ में बीएमओ बड़सर डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि बड़सर क्षेत्र की मृत महिला के पॉजिटिव आने पर उनके परिजनों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें छह की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उन्हें हमीरपुर सेंटर भेज दिया गया है। बड़सर आपातकालीन कक्ष के एक डॉक्टर, नर्स और क्लॉस फोर का अभी कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed