हमीरपुर। सिंथेटिक ट्रैक अणु में शनिवार से शुरू हुई थल सेना की अग्निवीर भर्ती के दूसरे दिन 550 युवाओं ने भाग लिया। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों के लिए 1600 मीटर की दौड़ के अलावा पुल अप्स, लंबी कूद, ऊंची कूद और जिग-जैग बैलेंस इत्यादि टेस्ट भी करवाए गए तथा इनकी लंबाई, वजन और छाती का माप भी लिया गया। उ
न्होंने कहा कि भर्ती के तीसरे दिन के लिए बुलाए गए युवाओं का भी मैदान में प्रवेश सोमवार तड़के ही आरंभ कर दिया जाएगा। फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच के लिए भर्ती स्थल पर ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को मैदान में एंट्री नहीं दी जा रही है। मैदान के साथ पूरे क्षेत्र के आसपास पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संवाद