फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   54 JNNURM buses plying only on three routes

54 जेएनएनयूआरएम बसें दौड़ रहीं महज तीन रूटों पर

Wed, 06 Jul 2016 11:56 PM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

जेएनएनयूआरएम बसों की संख्या 54 और रूटों की संख्या महज तीन। मिशन की बस का हमीरपुर से जाहू का चौथा रूट बंद कर दिया गया है। रूट पर सवारी न होने से रूट को बंद कर दिया गया। शेष 51 मिशन बसों को लोकल रूटों पर दौड़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


जेएनएनयूआरएम बसों में सिल्वर कार्ड मान्य है, लेकिन बस रूट न होने से यात्रियों को कार्ड का लाभ सिर्फ तीन रूटों पर ही मिल रहा है। जेएनएनयूआरएम बस रूट करीब चार माह पहले शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें एक हमीरपुर से धर्मशाला, दूसरा हमीरपुर से दियोटसिद्ध मैहरे, तीसरा हमीरपुर और ऊना और चौथा हमीरपुर से जाहू रूट है। तीन रूटों पर बसों को सवारी मिल रही है, लेकिन हमीरपुर से जाहू रूट पर सवारी न होने के कारण रूट बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस सुबह साढ़े दस बजे हमीरपुर से रवाना होकर 12 बजे जाहू पहुंचती थी। जाहू से 12:10 बजे बस रवाना होकर 2:10 बजे हमीरपुर पहुंचती थी। इन बसों के रूट पर सिल्वर कार्ड मान्य है, लेकिन डिपो में ये बसे महज तीन रूटों पर चलने के कारण यात्रियों को कार्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

वर्तमान में मिशन की 54 बसों में से महज तीन बसों को ही रूटों पर दौड़ाया जा रहा है, जबकि शेष 51 बसें लोकल चल रही हैं। इन बसों में यात्रियों को येलो, ग्रीन और सिल्वर कार्ड की ही सुविधा मिल रही है।


आरएम प्रदीप कुमार शर्मा का कहना है कि हमीरपुर से जाहू रूट पर सवारी न होने के कारण बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तीन जेएनएनयूआरएम रूट बचे हैं। बाकी बसों को लोकल रूटों पर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed