फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   5275 Him Bus Cards made under HRTC Hamirpur Division

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के तहत 5275 हिम बस कार्ड बने

Thu, 01 Jan 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 01 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
कार्ड बनाने के लिए 22 कैटागिरी के लोग किए गए चिन्हित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के तहत पांच डिपो में यात्री हिम बस कार्ड बनाने के लिए काफी रुझान दिखा रहे हैं। इन डिपो में हमीरपुर, देहरा, ऊना, बिलासपुर और नालागढ़ शामिल हैं।
इन डिपो के तहत अब तक 5275 हिम बस कार्ड बनाए जा चुके हैं। एचआरटीसी स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर इन कार्डों के बारे में जानकारी दे रहा है। हमीरपुर बस अड्डा में अब तक 1850, नादौन में 318, ऊना में 1001, बिलासपुर में 1084, घुमारवीं में 264, नालागढ़ में 511 और देहरा में 247 हिम बस कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


31 जनवरी 2026 तक कार्ड बनाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सरकारी बसों में मुफ्त और रियायती यात्रा का लाभ उठाने के लिए पात्र लोगों को 236 रुपये का हिम बस कार्ड बनाना होगा। हिम बस कार्ड की एकमुश्त लागत 200 रुपये और जीएसटी रखी गई है, जिसमें पहले वर्ष की रियायत शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे वर्ष से वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 150 रुपये और जीएसटी देना होगा। कार्ड खो जाने या टूटने पर 200 रुपये और जीएसटी देकर नया कार्ड जारी किया जाएगा। इसकी वैधता एक वर्ष रहेगी और आगे वार्षिक नवीनीकरण आवश्यक होगा। करीब 22 कैटागिरी के लोगों को शामिल किया गया।

कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन भुगतान

पात्र आवेदक हिम एक्सेस पोर्टल पर सिटिजन लॉगिन के अंतर्गत साइन अप कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भुगतान केवल डिजिटल माध्यम डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से स्वीकार है। कार्ड को डाक द्वारा मंगवाने पर 56 रुपये (जीएसटी सहित) अतिरिक्त शुल्क देना होगा। आवेदक अपने नजदीकी एचआरटीसी पास कलेक्शन सेंटर से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं अथवा पोस्ट से मंगवा सकते हैं। कार्ड धारक अपने कार्ड को ऑनलाइन नवीनीकृत कर सकते हैं।




कोट

एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के तहत अब तक 5275 हिम बस कार्ड बनाए जा चुके हैं। पात्र लोगों को कार्ड बनाकर सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए। -राज कुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी मंडल, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article