{"_id":"5cab6043bdec22146c224cab","slug":"51554735171-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के मामलों के निपटारे को तैयार होगी विशेष टीम : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी के मामलों के निपटारे को तैयार होगी विशेष टीम : एसपी
Tue, 09 Apr 2019 01:18 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन हमीरपुर में सोमवार को मासिक क्राइम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने की। इस मौके पर जिला के विभिन्न थानों से आए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। इसके साथ ही जिलाभर में दर्ज हुए विभिन्न मामलों के बारे में थाना प्रभारियों के साथ चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसपी ने जिला में तैनात समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को पोस्टल बेल्ट पेपर बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में जिला के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं एसपी ने कहा कि भादंसं की धारा 420 के अभियोगों के अन्वेषण के लिए पर्यवेक्षक अधिकारियों की विशेष टीम तैयार की जाएंगी। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए कि जाली वित्तीय लेन-देन वाली कंपनियों पर विशेष नजर रखें। अगर ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाए। बैठक में एएसपी विजय सकलानी, डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल, डीएसपी बड़सर जसबीर सिंह सहित करीब 40 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन