फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बीएसएनएल अब उपभोक्ताओं को देगा केवल ई-बिल

बीएसएनएल अब उपभोक्ताओं को देगा केवल ई-बिल

Tue, 22 Jan 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड फरवरी माह से ग्राहकों को लैंडलाइन और मोबाइल के लिए केवल ई-बिल ही देगा। भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न कार्यक्रमों में योगदान के लिए बीएसएनएल ने यह निर्णय लिया है। महाप्रबंधक दूरसंचार विपिन कुमार मौर्या ने प्रदेश के तहत आने वाले बीएसएनएल उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह अपना ईमेल पता और मोबाइल नंबर महाप्रबंधक दूरसंचार हमीरपुर के तहत आने वाले तीनों राजस्व जिलों हमीरपुर, ऊना एवं बिलासपुर के किसी भी कार्यालय में शीघ्र अति शीघ्र दर्ज करवाएं। उपभोक्ता अपना बिल बीएसएनएल पोर्टल पर अपना ई-मेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, माई बीएसएनएल ऐप पर भी अपने बिल संबंधी जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। उपभोक्ता बिल का भुगतान अपने मोबाइल पर आए एसएमएस या ई-मेल पर आई बिल की छाया प्रति दिखाकर सभी डाकघरों में बिल का भुगतान कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को प्रिंटेड बिल की कोई आवश्यकता नहीं है। बिल जमा करवाते समय उपभोक्ताओं को एसटीडी कोड बताना होगा, जो उपभोक्ता अपना बिल ई-मेल पते पर मंगवाना चाहें उन्हें हर बिल में 10 रुपये की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed