{"_id":"5c04110bbdec22415c7d0f0e","slug":"51543770379-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में 94 में से 15 समस्याओं का मौके पर किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में 94 में से 15 समस्याओं का मौके पर किया समाधान
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
kk
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में सातवां जनमंच कार्यक्रम रविवार को भोरंज उपमंडल के कंज्याण में आयोजित किया गया। इसमें शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जनमंच में भोरंज तथा बमसन की 11 पंचायतों की 94 समस्याओं को लेकर आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 15 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जबकि अन्य समस्याओं का दस दिन के भीतर हल करने के दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर 44 इंतकाल तथा 41 विभिन्न प्रमाण पत्र भी बनाए गए। समस्याओं में मुख्य रूप से राजस्व विभाग से संबंधित, पानी की समस्या, सड़कों की मरम्मत, बिजली तारों की शिफ्टिंग और पेंशन न लगने के मामले सामने आए। पेंशन न लगने का कारण दस्तावेजों पर अधिकारी के हस्ताक्षर न होना बताया गया। एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पेंशन लगवाने के लिए विभाग और पंचायत में ठोकरें खाता रहा। मंत्री ने अधिकारी से कार्यक्रम के दौरान ही बुजुर्ग के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए। मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं को शीघ्र और त्वरित गति से निपटाने के लिए पूरे प्रदेश में जनमंच कार्यक्रम की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कृतसंकल्प है।
उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में जिला प्रशासन के माध्यम से लोगों की प्रत्येक समस्या का समाधान सुनिश्चित बनाया गया है। जन मंच कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को ई-समाधान के अंतर्गत अपलोड किया गया है और दस दिन के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनमंच कार्यक्रम लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इससे जहां लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार पर निपटारा सुनिश्चित होगा, वहीं उनका धन और बहुमूल्य समय भी बचेगा। इससे पूर्व भोरंज की विधायक कमलेश ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा जनमंच कार्यक्रम को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान बताया। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री राकेश ठाकुर, उपायुक्त डा. रिचा वर्मा, एडीसी रत्न गौतम, एसपी रमन कुमार मीणा, एएसपी बलबीर ठाकुर, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देशराज शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 158 लोगों का चेकअप
हमीरपुर। जनमंच कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा आयुर्वेदिक विभाग की ओर से निशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया। इसमें 158 लोगों ने चेकअप करवाया। आयुर्वेदिक विभाग के कैंप में 60 और स्वास्थ्य विभाग की ओपीडी 98 रही। इस दौरान निशुल्क दवाइयां भी दी गईं तथा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की लोगों को विस्तार से जानकारी भी प्रदान की गई।