{"_id":"5be714e2bdec2269bb420593","slug":"51541870818-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की अस्पताल में संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की अस्पताल में संदिग्ध मौत
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत एक अधेड़ महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक की पहचान निर्मला देवी (58) के रूप में हुई है। महिला को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए भोरंज अस्पताल लाया गया था लेकिन, यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर पुलिस बीमारी के कारण महिला की मौत मान रही है। लेकिन, शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर भेज दिया गया है।
जहां पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। जबकि परिजनों ने पुलिस में दिए बयान में कहा कि महिला लंबे समय से बीमार चल रही थी। परिजनों ने किसी तरह का शक नहीं जताया है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। महिला की मौत बीमारी से हुई है या अन्य कारणों से जांच का विषय है।