{"_id":"5bbceca0867a55284e48ad65","slug":"51539108000-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एचआरटीसी की तर्ज पर निजी बसों में भी रियायती सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एचआरटीसी की तर्ज पर निजी बसों में भी रियायती सफर
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की तर्ज पर अब निजी बसों में भी कार्ड सुविधा यात्रियों को प्रदान की जाएगी। निजी बस ऑपरेटर यूनियन सुजानपुर के प्रधान भीम सिंह रांगड़ा ने बताया है कि निजी बसों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों एवं शिक्षण संस्थानों में जाने वाले छात्र छात्राओं के लिए यह कार्ड सुविधा मान्य होगी। कोई भी व्यक्ति इस सुविधा के लिए निजी बस परिचालक या बस मालिक से सीधे तौर पर संपर्क कर यह कार्ड बनवा सकता है। इसके लिए जिला मुख्यालय पर दरें भी लागू कर दी गई है। ब्यास निजी बस ऑपरेटर यूनियन सुजानपुर के प्रधान भीम सिंह रागड़ा ने बताया कि रोजाना जो यात्री सुजानपुर से हमीरपुर को जाते हैं और जो छात्र हमीरपुर महाविद्यालय या अन्य शिक्षण संस्थानों में जाते हैं उनके लिए इस कार्ड सुविधा के तहत 30 रुपये एक तरफ का किराया तय किया गया है। जो यात्री हमीरपुर बस स्टैंड पर उतरता है उसके लिए 35 किराया निर्धारित किया गया है।
जबकि वर्तमान में सुजानपुर-हमीरपुर बस स्टैंड का किराया 45 और अणु डिग्री कालेज का 40 रुपये है। यात्रियों को दस रुपये की छूट मिलेगी। इसके साथ ही यूनियन के सदस्यों ने सर्वसम्मति के साथ निर्णय लेते हुए कहा कि सुजानपुर बस स्टैंड पर कोई भी निजी बस चालक और परिचालक बिना वर्दी के न पहुंचे। यह नियम सुजानपुर बस स्टैंड पर पहुंचने वाली सभी बसों के लिए निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि सभी निजी बस परिचालक यात्रियों को टिकट देना सुनिश्चित करें। अध्यक्ष ने कहा कि जो किराया राज्य सरकार ने निर्धारित किया है उस किराये को लेना सुनिश्चित करें। यूनियन के प्रधान ने राज्य सरकार एवं परिवहन मंत्री से मांग करते हुए कहा है कि जिस तरह निगम की बसों में अतिरिक्त दो रुपये प्रति सवारी लेकर इंश्योरेंस सुविधा प्रदान की गई है, उसको निजी बसों में भी लागू करने की परमिशन दें। रूट पर जाने से 20 मिनट पहले ही बसें बस स्टैंड पर खड़ी हों।