{"_id":"5ba3da59867a557f67734727","slug":"51537464921-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथीन के प्रयोग पर आठ दुकानदारों के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथीन के प्रयोग पर आठ दुकानदारों के चालान काटे
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने वीरवार को सुबह ही हमीरपुर बाजार में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले आठ दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाते हुए चालान काटे गए। इसके साथ ही बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों तथा अवैध खनन करने वालों पर भी कार्रवाई अमल में लाई गई है। शिल्पी बेक्टा ने बताया कि पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है लेकिन, कुछ दुकानदार चोरी छिपे पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे थे।
इसी तरह से बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले दस लोगों के भी चालान काटे गए हैं। जबकि अवैध खनन पर दो मामलों में कार्रवाई अमल में लाई गई है। एसडीएम ने दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि पॉलिथीन का किसी भी शर्त पर प्रयोग नहीं किया जाए अन्यथा आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए नियमित औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। शिल्पी बेक्टा ने कहा कि यातायात नियमों की भी सख्ती से पालना की जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को भी आवश्यक तौर पर कहा गया है। शिल्पी बेक्टा ने कहा कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। शिल्पी बेक्टा ने कहा कि हमीरपुर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ भी उपमंडल प्रशासन शीघ्र बड़े स्तर पर कार्रवाई करने जा रहा है।