{"_id":"5b4f41da4f1c1b19208b5676","slug":"51531920858-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी सभा पंधेड़ में गबन पर कार्रवाई न होने पर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी सभा पंधेड़ में गबन पर कार्रवाई न होने पर निकाली रैली
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताल (हमीरपुर)। द पंधेड़ कृषि सभा सहकारी सीमित में हुए लाखों के गलत ऋण आवंटन और गबन मामले में कार्रवाई न होने पर वर्तमान प्रबंधक कमेटी सदस्य और सभा के साझेदारों ने प्रशासन के विरुद्ध वीरवार को रैली निकाली। इस मौके पर सभा के 85 साझेदारों ने भाग लिया। सहकारी सभा के आंगन से लेकर कैहरवीं चौक तक प्रशासन के विरुद्ध रोष रैली निकाली गई। निर्णय लिया गया कि अगर 20 दिनों के अंदर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो 13 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। सभा के प्रधान दीप चंद कालिया ने बताया कि वर्तमान कमेटी सदस्यों का कहना है कि पूर्व प्रबंधन कमेटी के समय वर्ष 2016 में सभा में लाखों रुपये का गबन और गलत ऋण आवंटन हुआ था। पूर्व प्रबंधक कमेटी ने अधिकार क्षेत्र से बाहर लोगों को ऋण दिए हैं। जिनकी वर्तमान तक रिकवरी नहीं हो पाई है और लाखों रुपयों की धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को लिखित रूप से अवगत करवाने के बाद भी जांच में देरी की जा रही है। इस देरी होने के चलते ही इस रैली का आयोजन किया गया है। सभा सदस्यों ने जल्द जांच कर मामले के दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन