{"_id":"5b1033064f1c1ba56e8b58b1","slug":"51527788294-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध पेयजल योजना सूखने के कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध पेयजल योजना सूखने के कगार पर
Updated Thu, 31 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। भीषण गर्मी के चलते दियोटसिद्ध पेयजल योजना में 75 से 80 फीसदी जल स्तर कम हो गया है। हालत यह है कि पेयजल योजना सूखने के कगार पर है। खड्डों में पानी की कमी के चलते योजना के लिए प्रतिदिन मात्र दो से तीन घंटे पानी उठाया जा रहा है। ऐसे में सभी नलों में पानी मुहैया करवाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में योजना के तहत क्षेत्र की पांच पंचायतों के लगभग तीन दर्जन गांवों में पेयजल समस्या गंभीर हो गई है। लेकिन विभाग टैंकर से पानी देने की बजाय हैंडपंप आदि से पानी लाने की बात कर रहा है।
ढटवाल क्षेत्र के गांवों को दियोटसिद्ध पेयजल योजना के लिए सिरहाली खड्ड व चूक नाला से पानी उठाया जा रहा है। इन गांवों को विहाल स्थित पेयजल योजना से पानी मुहैया कराया जाता है। लेकिन इस योजना में पानी की भारी कमी हुई है। इस योजना में 20 से 25 प्रतिशत ही पानी उठाया जा रहा है। दियोटसिद्ध पेयजल योजना को विहाल व झंझयाणी के पास से प्रतिदिन 20 लाख लीटर प्रतिदिन पेयजल की जरूरत है। योजना को 16 घंटे की बजाय मात्र दो व 3 घंटे सप्लाई हो पा रही है। ढटवाल क्षेत्र के गांवों को तीसरे दिन की बजाए पांच व छठे दिन पानी की सप्लाई हो रही है। पानी की कमी के कारण कई घरों के नलों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कुछ दिन और गर्मी रही तो पानी की समस्या गंभीर हो सकती है। आईपीएच विभाग ने ग्रामीणों से पेयजल के सदुपयोग करने का आग्रह किया है। सहायक अभियंता बड़सर सुशील कुमार का कहना है कि दियोटसिद्ध पेयजल योजना में मात्र 20 से 25 लीटर प्रतिदिन पानी मिल पा रहा है। योजना में 75 फीसदी पानी सूख गया है। उन्होंने बताया कि अधिकतर गांवों में हैंडपंप लगाए गए हैं। ग्रामीण उनसे पानी भर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे भवन निर्माण आदि कार्य नहीं करें।