फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सात स्कूल बसों में नहीं मिले स्पीड गवर्नर

सात स्कूल बसों में नहीं मिले स्पीड गवर्नर

Thu, 19 Apr 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
सात स्कूल बसों में नहीं मिले स्पीड गवर्नर
हमीरपुर। एसडीएम हमीरपुर, आरटीओ और एसएचओ ने निजी स्कूल प्रबंधकों की नींद उड़ा दी है। वीरवार को तीन सदस्यीय टीम ने स्कूल परिसर के भीतर स्कूल बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 33 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। जिसमें से 7 स्कूल बसों में नियमों के तहत स्पीड गवर्नर नहीं मिले। जिस पर इन आधा दर्जन स्कूल बसों के चालान किए गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही नियमों की अवहेलना कर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल प्रबंधकों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। किसी भी बस को बीच रास्ते में नहीं रोका गया। ज्वाइंट ऑपरेशन में एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी, आरटीओ प्रभात चौधरी और एसएचओ डॉ. आकृति शर्मा शामिल रहीं। एसडीएम अरिंदम चौधरी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ चेतावनी दी जा रही है, आने वाले समय में उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाली स्कूल बसों को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed