{"_id":"5e6a78ae8ebc3ea7e0247def","slug":"50-lakh-froud-case-hamirpur-hp-news-sml327329111","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख रुपये लेकर किसी और का प्लॉट बेच डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख रुपये लेकर किसी और का प्लॉट बेच डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमुडा कॉलोनी हमीरपुर दडूही के समीप एक व्यक्ति ने 50 लाख रुपये ऐंठ कर किसी और की जमीन का प्लॉट बेच डाला। इस बात का पता महिला को तब चला जब उन्होंने खरीदे गए प्लॉट पर मकान का निर्माण कार्य शुरू किया। पड़ोसी व्यक्ति ने संबंधित प्लॉट पर अपना मालिकाना हक जताते हुए निर्माण कार्य बंद करवा दिया। इस पर पीड़ित महिला ने जमीन के विक्रेता से संपर्क किया। लेकिन, जमीन का विक्रेता प्लॉट को बेचकर प्रदेश से बाहर चला गया। जबकि, जमीन खरीदवाने में मदद करने वाला दलाल भी अब पीड़ित महिला की मदद करने से आनाकानी कर रहा है।
पीड़ित महिला की पहचान वीना पठानिया पत्नी अशोक पठानिया निवासी बिझड़ी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वीना पठानिया ने इस बारे में वीरवार को पुलिस उप अधीक्षक रेणू शर्मा को शिकायत पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। वीना पठानिया ने बताया कि उसने और उसके पति ने सारी उम्र नौकरी कर जो जमापूंजी बचाई थी, उससे दडूही में प्लॉट खरीद लिया। दोनों सेवानिवृत्त होकर घर पर रहते हैं। लेकिन, इस धोखाधड़ी के कारण दोनों परेशान हैं। महिला ने बताया कि प्लॉट विक्रेता और दलाल दोनों उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। जमीन की रजिस्टरी और पैसों के भुगतान की बैंक रसीदों के अलावा सभी दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित है। फिर भी इस मामले की जांच की जाएगी।