{"_id":"68336b1cfbf34b29c40e20fd","slug":"44-out-of-55-players-selected-for-training-in-hockey-trials-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-156721-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हॉकी ट्रायल में 55 में 44 खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हॉकी ट्रायल में 55 में 44 खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए चयनित
Mon, 26 May 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 26 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। साईं खेल परिसर हमीरपुर के मैदान में रविवार को हॉकी एसोसिएशन हमीरपुर की ओर से जूनियर और सब जूनियर हॉकी टीम का ट्रायल लिया गया। ट्रायल में 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इनसे 22 खिलाड़ी जूनियर के और 22 खिलाड़ी सब जूनियर वर्ग के लिए चयनित किए गए, जबकि 11 खिलाड़ियों को आगामी समय तक अभ्यास करने के निर्देश दिए गए। ट्रायल में चयनित 44 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए शिविर लगाया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में दोनों वर्गों से 18-18 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी सात जून को नालागढ़ में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर व सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ट्रायल के दौरान चयन समिति में चीफ सलेक्टर अनिल चंदेल, सलेक्टर सम्मी शर्मा, साईं हॉकी कोच पिंकी चौहान, डीवाईएसओ से कोच तवी, स्पोर्ट्स हॉस्टल नादौन से कुनाल शर्मा और हमीरपुर से पूर्व राष्ट्रीय खिलाडी प्रेम चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।