फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   44 more cases of corona infection, one dead

कोरोना संक्रमण के 44 और मामले, एक की मौत

Wed, 14 Apr 2021 12:28 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
44 more cases of corona infection, one dead
राजकीय वरिष्ठ माध्यकि पाठशाला कन्या हमीरपुर में दसवीं कक्षा की परीक्षा के बाद चर्चा करते विद्या - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में मंगलवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 27 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, सोमवार शाम को एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 207 सैंपल लिए गए। इनमें से 27 पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर के वार्ड नंबर 8 नयानगर की 63 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय व्यक्ति, उहल क्षेत्र के गांव ननोट का 90 वर्षीय बुजुर्ग और 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बाड़ी क्षेत्र के गांव दुरगारा का 42 वर्षीय व्यक्ति और 13 वर्षीय लड़की मोहीं क्षेत्र के गांव सेर का 41 वर्षीय व्यक्ति, मैड़ की 19 वर्षीय युवती, हिमुडा कालोनी सलासी की 38 वर्षीय महिला, दोसड़का में कार्यरत 32 वर्षीय व्यक्ति, पुतडिय़ाल क्षेत्र के गांव धियानियारा का 32 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव समलोग की 47 वर्षीय महिला, कोहला का 84 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, पनयाली का 20 वर्षीय युवक, कटसाई की 60 वर्षीय महिला, मसलाणा कलां का एक व्यक्ति, गांव कसवाड़, ननावां और बाहिना की एक-एक महिला, झिरारली क्षेत्र के गांव बल्ह भट्टा का 47 वर्षीय व्यक्ति, अघार की 40 वर्षीय महिला, डिडवीं क्षेत्र के गांव कनकर का एक व्यक्ति और इसी क्षेत्र के गांव कधरियाणा की एक महिला, कुठेड़ा क्षेत्र के गांव बागचौकी की 57 वर्षीय महिला और नादौन के गांव नगेहड़ा की 60 वर्षीय महिला शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज में भी 52 वर्षीय व्यक्ति और 11 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।वहीं चौकी कनकरी के 72 वर्षिय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। वृद्ध आठ अप्रैल को पीएचसी भोटा में संक्रमित निकला थ। 12 अप्रैल को सांस लेने में दिक्कत के चलते उसे डीसीएचसी रेफर किया गया, लेकिन शाम को उसकी मौत हो गई। काननूगो तिलक राज, पटवारी संदीप की अगुवाई में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed