फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   42-year-old woman dies after falling from a dungeon

डंगे से गिरकर 42 वर्षीय महिला की मौत

Wed, 22 Dec 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
42-year-old woman dies after falling from a dungeon
42-year-old woman dies after falling from a dungeon
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत पंचायत जंदडू में बुधवार को एक महिला की डंगे से गिरकर मौत हो गई। महिला का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पंचायत जंदडू की राजकुमारी (42) पत्नी रणजीत सिंह सुबह गोशाला के कार्य के लिए जा रही थीं कि रास्ते के डंगे से अचानक पैर फिसलने से संतुलन खो गया और वह करीब 20 फीट नीचे गिर गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

परिजनों व स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का एक बेटा व बेटी है तथा दोनों अविवाहित हैं। महिला का पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। सुजानपुर थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने कहा कि हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed