{"_id":"5cdc4406bdec22074857e8f2","slug":"41557939206-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी हटाए बिना ही सड़क पर लगा दिया पैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी हटाए बिना ही सड़क पर लगा दिया पैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल समीरपुर के तहत बुधवार को अवाहेदवी से तरक्वाड़ी सड़क पर अवाहदेवी कस्बे के पास मिट्टी हटाए बिना ही पैचवर्क कर दिया गया। विभाग के कर्मचारियों को जब ऐसा करने से रोका गया तो उन्होंने कुछ एक जगह से मिट्टी के ऊपर तारकोल युक्त बजरी को उठा लिया, लेकिन कुछ जगह पर वैसे ही बजरी बिछा दी गई। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। अवाहदेवी से तरक्वाड़ी सड़क पर लोक निर्माण विभाग की ओर से पैचवर्क किया जा रहा है। इस सड़क की साढ़े तीन वर्ष पूर्व टारिंग की गई थी। इसके बाद कई बार पैचवर्क किया गया लेकिन, पैचवर्क कुछ दिन भी नहीं टिक पाता है। लोक निर्माण विभाग के नुमाइंदे न तो सड़क से मिट्टी को ठीक से हटाते हैं और न ही पानी की निकासी का स्थायी समाधान करते हैं।
बुधवार को अवाहदेवी कस्बे में मिट्टी के ऊपर ही पैच लगाना शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों ओम प्रकाश शर्मा, विपन शर्मा, देश राज वर्मा, गुरदेव सिंह, रघुवीर सिंह आदि ने जब कर्मचारियों को ऐसा करने से रोका तो कर्मचारियों ने कुछ एक जगह से मिट्टी के ऊपर से तारकोल युक्त बजरी को उठा लिया। मगर कुछ जगह वैसे ही बजरी बिछा दी गई। लोग विभाग की इस तरह की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इससे सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग उपमंडल समीरपुर के सहायक अभियंता रतन कौंडल ने कहा कि उन्होंने खुद मौका देखा। जहां पर लोग सड़क पर पानी फेंक रहे हैं। वहां पर पैच नहीं लगाए जाएंगे।