{"_id":"5cd858d0bdec22073a5fccd2","slug":"41557682384-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारीं में अग्रिकांड में रिहायशी मकान व पशुशाला राख, चार परिवार बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारीं में अग्रिकांड में रिहायशी मकान व पशुशाला राख, चार परिवार बेघर
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूरी पर स्थित भारीं गांव में अग्निकांड से चार परिवारों का बड़ा रिहायशी मकान और एक गोशाला जलकर राख हो गई है। आग से स्लेटपोश रिहायशी मकान में रहने वाले चार परिवारों के सदस्य बेघर हो गए हैं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन, तब तक सब राख हो गया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
भारीं गांव निवासी दलेल सिंह, रक्षा देवी, जगदीश चंद और संदेश शर्मा का परिवार एक बड़े रिहायशी मकान के आठ कमरों में रहते थे। शनिवार शाम को जब वह खाना खाने के बाद सो गए तो देर रात करीब एक बजे मकान के स्लेट गिरकर टूटने की आवाजें आने लगीं। जब परिजनों ने उठकर देखा तो मकान से आग की लपटें उठ रही थीं। इस पर परिवार के सभी सदस्य अपनी जान बचाकर घर से बाहर आ गए और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हुए और करीब सवा एक बजे दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल विभाग की टीम सूचना के 13 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंची और आग को काबू करने का प्रयास करने लगी लेकिन, आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरे घर समेत गोशाला को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते सब राख हो गया। दमकल विभाग ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पाया। इस अग्निकांड में संबंधित परिवारों को करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों में से दो परिवार बीपीएल से संबंधित हैं।
स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग भयानक तरीके से फैली थी। इसमें करीब आठ लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। एसडीएम शशि पाल नेगी ने कहा कि तहसीलदार हमीरपुर ने मौके पर जायजा लिया है। पीड़ित दो परिवारों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाएगी।