फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर ने सोलन को दिया 313 रन का लक्ष्य

हमीरपुर ने सोलन को दिया 313 रन का लक्ष्य

Sun, 05 May 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में चल रही अंडर-19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान हमीरपुर और सोलन के बीच तीन दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन हमीरपुर ने दूसरी पारी में 286 रन बना कर सोलन को 313 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में सोलन ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 117 रन बना लिए। इससे पूर्व रविवार सुबह जब हमीरपुर की टीम ने अपनी दूसरी पारी में पिछले दिन के स्कोर एक विकेट पर 121 रनों से आगे खेलना आरंभ किया तो पूरी टीम 71.2 ओवर में 286 रनों पर आउट हो गई।
विज्ञापन

जिसमें अभिषेक राणा ने 81, दिव्यांश ने नाबाद 76, सौरभ ठाकुर ने 61 तथा चैतन्य ने 29 रनों का योगदान दिया। सोलन की ओर से गेंदबाजी करते हुए पारस सिंह, हिमांशु तथा राहुल ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए। 313 रनों का लक्ष्य पूरा करने उतरी सोलन की टीम ने अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 37 ओवर में 6 विकेट पर 117 रन बना लिए। जिसमें अमन मिश्रा तथा राहुल 27-27 रनों पर नाबाद खेल रहे हैं। जबकि पवन ने 21, हिमांशु ने13 तथा आदित्य ने 9 रनों का योगदान दिया। हमीरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहिल व मृदुल ने दो-दो तथा दिव्यांश ने एक विकेट लिया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed