{"_id":"5cacd85fbdec221435567788","slug":"41554831455-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से घर जा रही छात्रा से युवक ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज से घर जा रही छात्रा से युवक ने की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज/हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते बलोड़ गांव में कॉलेज से घर जा रही छात्रा से उसी के गांव के युवक ने रास्ता रोककर गाली गलौज और मारपीट की है। इस दौरान युवक ने पत्थर से छात्रा के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद युवक मौके से भाग गया। छात्रा ने इस बात की जानकारी परिजनों व पुलिस में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा का मेडिकल करवाकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट में छात्रा के सिर पर चोट आई है और चार टांके लगे हैं।
गांव बलोड़ तहसील भोरंज जिला हमीरपुर निवासी युवती ने पुलिस में दिए बयान में कहा है कि आठ अप्रैल की शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह कॉलेज से घर जा रही थी तो रास्ते में बालक रूपी मंदिर के पास अनिल कुमार उर्फ नीलू पुत्र जुलफी राम गांव बलोड़ ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब वह आगे की ओर चली तो युवक ने उसका रास्ता रोक दिया और पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसे चोटें आई हैं। थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत का कहना है कि पुलिस ने युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 323, 504 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।