{"_id":"5c9bb8a8bdec22145a0ea969","slug":"41553709224-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक हमीरपुर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक हमीरपुर में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक राजकीय बाल स्कूल हमीरपुर में रविवार 30 मार्च को सुबह 11 बजे होगी। कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन मेहता ने बताया कि इस बैठक में राज्य कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और 12 जिलों के जिला अध्यक्षों सहित महामंत्री व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे।
बैठक में कंप्यूटर शिक्षकों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर भी सभी पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। राज्य अध्यक्ष रोशन मेहता, महामंत्री राकेश शर्मा, राजेश पटियाल, विशाल शर्मा, विरेंद्र शर्मा, विनय, बलवंत पटियाल, कानूनी सलाहकार निदेश धर्माणी ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग पर 1358 कंप्यूटर शिक्षकों के शोषण और अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के स्कूलों में शिक्षा प्रदान कर रहे अध्यापकों को कई महीने से वेतन नहीं मिल रहा। जिसके चलते उन्हें अपना और परिवार का पालन पोषण करना कठिन हो रहा है। हाल ही में सरकार ने अस्थायी शिक्षकों पीटीए, पैरा टीचर को एक समान वेतन और अन्य वित्तीय लाभ देने के आदेश दिए हैं लेकिन, इस मामले में कंप्यूटर शिक्षकों के साथ सरकार और शिक्षा विभाग ने भेदभाव व अन्याय किया है।