{"_id":"5c855153bdec221425445aa9","slug":"41552240979-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए चेहरों और बड़े चेहरों पर मंथन कर रही कांग्रेस हाईकमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए चेहरों और बड़े चेहरों पर मंथन कर रही कांग्रेस हाईकमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही कांग्रेस हाईकमान ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से संभावित पार्टी प्रत्याशियों को लेकर होमवर्क शुरू कर दिया है। कांग्रेस इस बार नए और चर्चित चेहरों के नाम पर मंथन कर रही है। भाजपा के युवा एवं तीन बार के जिताऊ प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को टक्कर देने के लिए कांग्रेस में राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से इस बार कुुल 11 लोगों ने लोकसभा टिकट हासिल करने के लिए 50-50 हजार रुपये शुल्क के साथ आवेदन किया है।
जिसमें प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं एआईसीसी के मेंबर सुनील शर्मा बिट्टू, अनीता वर्मा, अभिषेक राणा, कर्नल विधि चंद लगवाल, बड़सर विधानसभा क्षेत्र से कृष्ण कुमार चौधरी, सुभाष ढटवालिया, बिलासपुर से बंबर ठाकुर, ऊना से कर्नल धर्मेंद्र पटियाल और तीन अन्य लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। युवा एवं नए चेहरों में राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा का नाम सबसे ऊपर है। जबकि बड़े चेहरों में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी के नाम सबसे आगे हैं। इसके साथ ही भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को हराने वाले सुजानपुर से कांग्रेसी विधायक राजेंद्र राणा पर भी कांग्रेस दांव खेल सकती है। वहीं, अगर कांग्रेस प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में से किसी एक पर महिला को प्रत्याशी बनाने का फार्मूला तय करती है तो इसमें एआईसीसी की पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा पर आम सहमति बन सकती है। अनीता वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की करीबी मानी जाती हैं। अगर कांग्रेस ने संसदीय क्षेत्र में फौजियों के बहुत बड़े वोट बैंक पर नजर दौड़ाई है तो टिकट को लेकर कांग्रेस एक्स सर्विसमैन सेल के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल धर्मेंद्र पटियाल और पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रहे कर्नल विधि चंद लगवाल दोनों में से किसी एक के नाम पर मुहर लग सकती है। उधर, हमीरपुर के चुनाव प्रभारी एवं महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि 15 और 16 मार्च को शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। जिसके बाद दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी।
बाक्स:
प्रदेश स्तर पर भी स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। इसमें पांच लोग चर्चा के लिए मौजूद रहेंगे। जिनमें पार्टी के संगठनात्मक महासचिव केसी वेणु गोपाल भी शामिल हैं, जोकि राज्य की स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भी हैं। उनके अलावा हिमाचल मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, सहप्रभारी गुरकीरत कोटली, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री शामिल रहेंगे।