{"_id":"5c83f856bdec221429018615","slug":"41552152662-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल में ऊना व टौणी टीम होंगी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल में ऊना व टौणी टीम होंगी आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सांसद स्टार खेल महाकुंभ हमीरपुर के ग्रैंड फिनाले में दूसरे दिन शनिवार को बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में बास्केटबाल और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। इसमें प्रथम सेमीफाइनल में टौणी देवी ने भोरंज को 74-45 से हराया। जबकि, दूसरे सेमीफाइनल में ऊना ने नादौन को 60-24 से हराया। अब 10 मार्च को ऊना और टौणी देवी के बीच फाइनल मुकाबला होगा। वहीं, वॉलीबाल के मुकाबले में सेमीफाइनल में हरोली ने भोरंज को 3-0 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में झंडूता ने हमीरपुर को 5-3 से शिकस्त दी। अब 10 मार्च को फाइनल में झंडूता का मुकाबला हरोली से होगा। मुख्यातिथि के तौर पर बिजली बोर्ड के अतिरिक्त एसई आशीष कपूर, एनआईटी हमीरपुर से आरके जंबाल, बीआरसी सुजानपुर लक्की आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजयुमो पदाधिकारी अभयवीर सिंह लवली, अजय रिंटू, विशाल पठानिया, जग सिंह ठाकुर, पंकज शर्मा, विनीत शर्मा, अनिल परमार आदि मौजूद रहे।