{"_id":"5c44a19dbdec22739d536f45","slug":"41548001693-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटी सिरमौरे वाली... पर लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटी सिरमौरे वाली... पर लूटी वाहवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर धंगोटा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर की। प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा और प्रबंधक जगदीश चंद शर्मा ने अभिभावकों का स्वागत करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट एवं गतिविधियों के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। समारोह में विद्यार्थियों ने भव्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छात्रों ने पंजाबी गिद्दा.., देश मेरा रंगीला.., स्वच्छता पर लघु नाटक.., नाटी सिरमौरे वाली आदि पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षा जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। शिक्षा ही मनुष्य में आत्मविश्वास का संचार करती है और ऐसा मनुष्य जीवन के हर क्षेत्र में सुनियोजित ढंग से मेहनत कर और नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इसके बाद उन्होंने मेधावी छात्रों में मुस्कान, दिव्यांश, अंश, पलक, रिधिमा, अंशिका आदि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेेेशक कांगड़ा कृषि एवं ग्रामीण बैंक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल नयन, संजीव शर्मा, राकेश भाना, अजमेर सिंह आदि उपस्थित रहे।