{"_id":"5bbf8ca4bdec22500f706f46","slug":"41539280036-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारली-हरसौर सड़क 20 तक रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारली-हरसौर सड़क 20 तक रहेगी बंद
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। गारली से हरसौर सड़क को चकाचक करने के लिए विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। लोगों को खराब सड़क के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों की मांग को ध्यान में रखकर लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क पर पेवर टाइलें लगाने का कार्य शुरू करवाया है। सड़क पर पेवर टाइलें लगाने के कार्य के कारण यह सड़क 20 अक्तूबर तक यातायात के लिए बंद रहेगी।
इस सड़क के बंद होने से लोगों को तीन वैकल्पिक सड़कें दरकोटी मसलाना वाया झंझयाणी, नारा शाहतलाई वाया नैण रपड़ और खज्जियां छपरोह वाया कुर्याह सड़क मौजूद है। गारली हरसौर रूट पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एसडीएम बड़सर को इस रूट पर कार्य की अनुमति के लिए पत्र लिखा था। एसडीएम बडसर विशाल शर्मा ने बताया कि इस सड़क को 20 अक्तूबर तक बंद किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से वैकल्पिक रूट से जाने का आग्रह किया है। इस बारे में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग बड़सर प्रमोद कश्यप का कहना है कि इस सड़क पर पेवर टाइलें लगाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने लोगों को वैकल्पिक सड़कों की सुविधा लेने की आग्रह किया है।