{"_id":"5bb10759867a557feb4e3772","slug":"41538328409-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के उजड़े जंगलों को हरा भरा बनाएंगी समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के उजड़े जंगलों को हरा भरा बनाएंगी समितियां
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के उजड़े जंगलों को अब समितियां हरा भरा बनाएंगी। संयुक्त और ग्रामीण वन विकास समितियों को इसका जिम्मा सौंपा जाएगा। समितियों की ओर से ऐसे क्षेत्रों में कीमती लकड़ी की पौध लगाई जाएगी। विभाग की ओर से इस कार्य के लिए समितियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इन समितियों के लिए भूमि का चयन डीएफओ करेंगे। विभाग की योजना जिला के उजड़े वनों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी। कीमती लकड़ी वाले पौधे, फल और औषधीय पौधे लगने से वनों का महत्व बढ़ जाएगा। वनों में फल वाले पौधे लगने से वन्य प्राणियों के लिए भोजन की भी सुविधा मिल जाएगी। जंगलों में पर्याप्त भोजन मिल जाने के बाद वन्य प्राणी गांवों की ओर भी नहीं भागेंगे। विभाग की ओर से इससे पहले वनों में पेड़ों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए पौधरोपण अभियान भी चलाया गया था। इस संबंध में वन अरण्यपाल हमीरपुर अनिल कुमार जोशी ने कहा कि जिले में उजड़े जंगलों को हरा भरा बनाने के लिए समितियों को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।